आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने पांच महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। इनमें Mahendr singh dhoni, जो सीएसके के लिए एक लीजेंड और प्रेरणास्त्रोत रहे हैं, शामिल हैं। धोनी के साथ अन्य रिटेन किए गए खिलाड़ियों में टीम के मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, बल्लेबाज शिवम दुबे, और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथेशा पथिराना हैं।
यह रिटेंशन टीम की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का संतुलन बनाए रखा गया है। धोनी का टीम में बने रहना निश्चित रूप से प्रशंसकों के लिए खुशी की बात होगी, जबकि अन्य खिलाड़ियों का रिटेन किया जाना टीम की स्थिरता और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत बनाता है

Comments